[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पुलवामा में घटी आतंकी घटना की निंदा करते हुए गायक आकाश मिश्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा की चिंता है। पुलवामा की घटना के जिम्मेदारों को सरकार हरहाल में सजा दे। सिंगर आकाश ने तो यहां तक कहा कि न केवल सरकार बल्कि सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे तय करें कि पहले हम पुलवामा का बदला लेंगे उसके बाद ही चुनाव को लेकर बातचीत करेंगे।
पहले आतंकियों को जवाब दें फिर चुनाव की तिथि घोषित करे सरकार सिंगर श्री मिश्रा ने कहा कि देश के इस समय बेहद गुस्से में है। शहीद जवानों के परिजन व पूरा देश चाहता है कि सरकार पहले कायराना हमले करने वाले आतंकियों को करारा जवाब दे l जब तक देश का जवान सुरक्षित नहीं है, तब हमारी सुरक्षा की बात बेमानी है। जवान सुरक्षित रहेगा तो हमारी सुरक्षा अपने आप हो जाएगी। देश के सैनिकों पर धोखे से हमला करने वाले आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए सभी दल एक हो जाएं। देश सुरक्षित रहेगा तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे। हमारे सैनिकों पर हमला करने वालों को बख्शा न जाए। कहा कि चुनाव तो कुछ दिन टाला जा सकता है लेकिन आतंकवादियों ने हमारे सैनिकों के साथ जो घटना की है उसे न बर्दाश्त किया जा सकता है और न ही टाला जा सकता है।
आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है कि आतंकवादियों में डर हो। यह डर तभी होगी जब सरकार उन्हें सबक सिखाए। सबको एकजुट होकर इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए काम करना चाहिए। निर्णय ऐसा होना चाहिए कि आतंकवादी दुबारा ऐसी घटना करने से पहले 100 बार सोचें।
Leave a Reply