अमरोहा। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का एक किसान अपनी बीवी से विवाद के चलते छह साल पहले घर छोड़कर हाईवे स्थित गांव बुढनपुर में किराए के मकान में रहने लगा। वह सिर्फ खेतीबाड़ी देखने गांव जाता है। इस दौरान किसान की पत्नी ने बेटी की शादी कर दी।
पिछले दिनों उसकी पत्नी अपने दामाद को लेकर किसान के किराए के घर पहुंच गई। उसे जबरन साथ ले जाने लगी। विरोध करने पर पत्नी व दामाद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने किसी तरह से कमरे में बंद होकर कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
सूचना मिलने पर यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंची तथा तीनों को कोतवाली ले आई। यहां पर प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने किसान व उसकी पत्नी से पूछताछ की।
डिडौली कोतवाली में पति ने कहा कि साहब मैं पत्नी के साथ नहीं जाऊंगा, वह मेरी पिटाई करती है। रिश्तेदारों के माध्यम से पुलिस दोनों पक्षों में सुलह कराने के लिए प्रयास कर रही है।
किसान ने कहा कि साहब, मेरी पत्नी मेरे साथ मारपीट करती है। इससे बचने के लिए ही वह घर छोड़ कर किराए के मकान में रहता हूं। बोला-अब दामाद के साथ आकर यहां मारपीट की।
उसके बाद पुलिस ने किसान के दामाद को हिरासत में ले लिया। साथ ही रिश्तेदारों व परिजनों को बुलाकर समझौता कराने को कहा। दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास जारी था।
Leave a Reply