[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : सावन का महीना शुरु हो चुका है और ऐसे में लोगों के मन में भगवान शिव को लेकर काफी श्रद्धा-भक्ति होती है। लोग सुबह-शाम भगवान शिव के भजन को सुनते और गाते भी हैं। इस सावन के महीने में महुआ TV के नहले पर दहला के प्रोग्राम के विजेता रहे गायक आकाश मिश्रा का , सावन के लेलअ तू माजा हो ,का गीत लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आकाश का यह गाना जो कांवड़ यात्रा को ध्यान में रख लिखा गया है। फैंस को झूमने पर विवश कर दिया है।
बता दें कि आकाश मिश्रा की आवाज काफी अच्छी है और वे गाते भी मस्त हैं। इस गाने में आकाश मिश्रा के लुक और डांस की काफी तारिफ की जा रही है। गाने कि लिरिक्स ‘ तनी नाच ल य बम जी कमरिया हिलाके ‘ आकाशवा के DJ पर गाना बजा के ‘ सुनकर आपको डांस करने का मन हो जाएगा। वहीं आपको भगवान शिव के दर्शन करने के लिए कांवड़ उठाने पर विवश कर देगा। वैसे आकाश मिश्रा का यह गाना 1 साल पुराना है। लेकिन इस गाने को एक बार फिर से खूब सुना जा रहा है। आकाश मिश्रा के इस कांवड़ सॉन्ग को यूट्यूब पर लगभग गिनती नहीं है कि कितनी बार देखा जा चुका है।
गौरतलब हो कि आकाश मिश्रा महुआ TV के नहले पे दहला प्रोग्राम के विजेता होने के बाद गायकी के अलावा हिंदी,भोजपुरी गाने व नृत्य करने मे गिने जाते हैं। गायक आकाश मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपने गाने और डांस को वह सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। इनका वीडियो को लोग इंटरनेट पर बेहद पसंद करते हैं।
Leave a Reply