सावधान: ‘हरिराम नाई’ की नजर है आप पर !

[object Promise]

लखनऊ। यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा ने हाल के दिनों में अपनी सक्रियता और लोगों की शिकायतें सुलझाने के चलते काफी सुर्खियां बटोरी हैं। यूपी पुलिस का ट्विटर हैंडल शिकायतों को सुनने के प्लैटफॉर्म के साथ ही एक ऐसे हैंडल के तौर पर भी उभरा है, जहां दिनभर में आपको एक ऐसा ट्वीट मजाकिया या हल्का-फुल्का ट्वीट जरूर मिल जाएगा जिसके जरिए कोई गंभीर बात कही गई होगी।

यूपी पुलिस फिल्मी डायलॉग्स और कैरक्टर्स के जरिए इन दिनों संदेश देने की कोशिश कर रही है। ऐसा ही एक ट्वीट रविवार को भी देखने को मिला। जिसमें पुलिस ने अपने ई-चालान सिस्टम और कैमरों की तुलना मशहूर फिल्म शोले के किरदार ‘हरिराम नाई’ से की है। देखें ट्वीट-

बता दें कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों की मदद से अब ई-चालान किए जा रहे हैं। प्रतिदिन ऐसे 100 ई-चालान कटेंगे और घर पर नोटिस भेजे जाएंगे। इस ट्वीट में ऐसे ही पहले ई-चालान को दिखाया गया है। अगर आपने शोले फिल्म देखी है तो आपको पता होगा कि ‘हरिराम नाई’ इसका एक फनी किरदार था जो जेलर को जेल और कैदियों से जुड़ी सारी जानकारियां गुपचुप जाकर देता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *