सामूहिक बलात्कार मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

[object Promise]

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना भावनपुर क्षेत्र में एक किशोरी से चार युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश भदौरिया के अनुसार किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

प्रवक्ता ने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को आसपास जंगल में मिट्टी लेने गई थी। इस दौरान वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उसे खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *