संवीक्षा के दौरान अभिलेखों के अनुसार सभी डाटा ठीक पाये गये-सामान्य प्रेक्षक।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर ।। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत 38-सुलतानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 187- इसौली, 188-सुलतानपुर, 189- सदर(जयसिंहपुर), 190-लम्भुआ, 191-कादीपुर(अ0जा0) की स्कूटनिंग (संवीक्षा) का कार्य कृषि उत्पादक मण्डी समिति अमहट में सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दिव्य प्रकाश गिरि व अपर जिलाधिकारी(प्रशा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष पाण्डेय की मौजूदगी में किया गया, जिसमें अभिलेखों के अनुसार डाटा ठीक पाये गये।
कृषि उत्पादन मण्डी समिति में मतदान के पश्चात सोमवार को सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत समस्त बूथों के पीठासीन अधिकारी की डायरी व माइक्रो आब्जर्वर तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की रिपोर्ट का सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दिव्य प्रकाश गिरि व अपर जिलाधिकारी(प्रशा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष पाण्डेय 187-इसौली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, एसडीएम/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रिया सिंह द्वारा प्राप्त निर्वाचन अभिलेखों का गहन स्कूटनिंग/संवीक्षा कराया गया। इसी प्रकार 188-सुलतानपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों का एसडीएम/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सदर, रामजी लाल द्वारा, 189-सदर(जयसिंहपुर) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों का एसडीएम/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जयसिंहपुर, राम अवतार द्वारा तथा 190-लम्भुआ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बूथों का एसडीएम/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, राजेश कुमार सिंह एवं 191-कादीपुर(अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के जयकरन द्वारा सभी बूथों के पीठासीन अधिकारी की डायरी व माइक्रो आब्जर्वर तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की रिपोर्ट/अभिलेखों का गहन स्कूटनिंग (संवीक्षा) कराया गया, मिलान के दौरान ठीक पाये गये। डीएम ने सम्बन्धित एआरओ/एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों को निर्धारित कक्ष में सुरक्षित रखे जायें।
इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक के नोडल अधिकारी/परियोजना निदेशक(डीआरडीए) एस0के0 द्विवेदी, सामान्य प्रेक्षक के लाइजन अधिकारी/एआईजी स्टाम्प, पी0के0 सिंह, सम्बन्धित तहसील के तहसीलदार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, विभिन्न राजनैतिक दलों/निर्दल के प्रतिनिधिगण सहित सम्बन्धित तहसील के राजस्व कर्मी आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply