सामान्य प्रेक्षक ने 191-कादीपुर विधान सभा क्षेत्र के 13 पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण। ग्राम दशगरपारा में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं और मतदान के लिये लोगों किया प्रेरित।

[object Promise]

सुलतानपुर।। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को 191-कादीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 13 पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया व ग्राम दशगरपारा में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी और मतदान के लिये ग्रामीणों को किया गया प्रेरित।

सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार सिंह ने 191- कादीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के समीवर्ती पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर ग्रामीण जनों से जायजा लिया और 12 मई को मतदान के लिये लागों को जागरूक करते हुए कहा कि मतदान आपका अधिकार है व नैतिक एवं दायित्व भी है। सभी मतदाता अपने घर से बाहर निकल कर अवश्य मतदान करें, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो। उन्होंने कादीपुर तहसील क्षेत्र सीमावर्ती पोलिंग बूथ दशगरपारा, अमनाइकपुर, बांगरकला, परशरामपुर, गंगापुरकला, जलालपुर केवटान, हरीपुर, गौराटिकरी, ताहिरपुर, हिन्दुआबाद, सरसी, कटघरखास, करौंदीकला के प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल, शौंचालय, बिजली, छाया, रैम्प तथा भवनों की स्थिति आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने मतदान के दिन छाया के लिये शेड/टेन्ट लगाये जाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।
सामान्य प्रेक्षक श्री सिंह निरीक्षण के दौरान ग्राम दशगरपारा में चौपाल लगाकर जन सामान्य से निर्वाचन सम्बन्धी समस्याएं सुनीं और लोगों को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान में कोई व्यवधान डालने का प्रयास करता है या डराता व धमकाता है अथवा अन्य कोई समस्या आती है, तो सीधे उन्हें या रिटर्निंग ऑफिसर को उनके मोबाइल पर सूचित करें। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर ईवीएम व वीवी पैट से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार से ली। निरीक्षण के समय सामान्य प्रेक्षक के लाइजन ऑफिसर/ए0आई0जी0 स्टाम्प पी0के0 सिंह व राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *