सामान्य प्रेक्षक द्वारा 188-सुलतानपुर विधान सभा क्षेत्र के 13 पोलिंग बूथों का किया गया निरीक्षण।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर ।। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को 188-सुलतानपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 13 पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया व ग्राम चकरपुर में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी और मतदान के लिये ग्रामीणों को प्रेरित किया तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हेतु पुलिस द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

सामान्य प्रेक्षक, श्री सिंह ने 188- सुलतानपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत नगर क्षेत्र के केशकुमारी बालिका इण्टर कालेज, जीआईसी, सुलतानपुर, संत तुलसीदास जूनियर हाईस्कूल रामलीला मैदान सुलतानपुर, नगर पालिका भवन, सुलतानुपर, तहसील सदर, नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय चन्द्रनगर चकरपुर, प्राथमिक विद्यालय नेवादा, प्राथमिक विद्यालय भादा, प्राथमिक विद्यालय जवाहर नगर, प्राथमिक विद्यालय पाताल नगर, प्राथमिक विद्यालय उतरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उतरी, प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर, आदि पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचे और प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल, शौंचालय, बिजली, छाया, रैम्प तथा भवनों की स्थिति आदि का जायजा लिया। सामान्य प्रेक्षक ने भ्रमण के दौरान ग्राम चकरपुर में चौपाल लगाकर जन सामान्य से निर्वाचन सम्बन्धी समस्याएं सुनीं और लोगों को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान में कोई व्यवधान डालने का प्रयास करता है या डराता व धमकाता है अथवा अन्य कोई समस्या आती है, तो सीधे उन्हें या रिटर्निंग ऑफिसर को उनके मोबाइल पर सूचित करें। सामान्य प्रेक्षक ने क्षेत्र भ्रमण करने के पश्चात 188- सुलतानुपर विधान सभा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु अब तक की गयी कार्यवाही की गहन समीक्षा तहसील सदर में की गयी। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर ईवीएम व वीवी पैट से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार से ली। निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार सदर शिव नरेश सिंह, सामान्य प्रेक्षक के लाइजन ऑफिसर/ए0आई0जी0 स्टाम्प पी0के0 सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *