स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरा व निगरानी हेतु अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल किये तैनात।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद के 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान रविवार को सम्पन्न होने के पश्चात 2118 पोलिंग बूथों की ईवीएम व वीवी पैट तथा निर्वाचन सम्बन्धी स्टेशनरी सामानों को कृषि उत्पादन मण्डी समिति में विधान सभावार बनाये गये काउन्टरों पर देर रात्रि तक जमा कराकर अभिलेखों से मिलान कराने के पश्चात विधान सभावार बनाये गये।
स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवी पैट रखवा कर प्रातःकाल सामान्य प्रेक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दिव्य प्रकाश गिरि, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष देव पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवराज तथा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/एआरओ व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर उनकी उपस्थिति में सील किया गया। सभी स्ट्रांग रूम के बाहर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे तथा निगरानी हेतु सीआईएसएफ(केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) तथा पुलिस बल तैनात किये गये।
को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम के बाहर वैरीकेटिंग और अच्छे ढंग से सुरक्षा बलों के अनुसार तत्काल करायें। इस अवसर पर एसडीएम बल्दीराय, प्रिया सिंह, एसडीएम सदर, रामजी लाल, एसडीएम जयसिंहपुर, राम अवतार, एसडीएम लम्भुआ, राजेश कुमार सिंह, एसडीएम कादीपुर, जयकरन, नोडल अधिकारी सामान्य प्रेक्षक/परियोजना निदेशक(डीआरडीए), एस0के0 द्विवेदी, सामान्य प्रेक्षक लाइजन ऑफिसर/एआईजी स्टाम्प, पी0के0 सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (सिटी) श्याम देव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, राजनैतिक दल बीजेपी प्रत्याशी मेनका संजय गांधी के प्रतिनिधि/चुनाव अभिकर्ता, राजेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट, बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी चन्द्र भद्र सिंह ‘‘सोनू‘‘ के प्रतिनिधि/चुनाव अभिकर्ता, गौतम सिंह व कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह के प्रतिनिधि/चुनाव अभिकर्ता, सत्येन्द्र सिंह आदि सहित समस्त तहसीलों के स्टाफ उपस्थित रहे।
Leave a Reply