सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में

[object Promise]

पीलीभीत । प्रशिक्षण में रहे अनुपस्थित अधिकारियों का काटा जायेगा वेतन-मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक)पीलीभीत सूचना विभाग 07 फरवरी 2019/ मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) श्री राजीव कुमार बनकटा की अध्यक्षता में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु आनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लायमेंट सिस्टम से सम्बन्धित इलेक्शन एप्लीकेशन साॅफ्टवेयर पर विभागों/कार्यालयो में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की फीडिंग कराये जाने के सम्बन्ध में गांधी सभागार पीलीभीत में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने कहा कि जिन जिन विभागों ने अभी तक प्रपत्र एक भरकर नही जमा किया है वह शीघ्र से शीघ्र प्रपत्र एक भरकर जिला सूचना विज्ञान कार्यालय में जमा कर दें, जिससे कि उनको प्रपत्र दो भरने के लिए यूजर नेम व पासवर्ड भी जिला सूचना विज्ञान कार्यालय से प्राप्त कर लें। प्रपत्र दो में विभाग का नाम, कार्यालय कोड, कार्यालय का नाम, कार्यालय का पता, नाम पदनाम, कर्मचारी का मोवाइल नम्बर, लिंग, कर्मचारी का प्रकार (स्थाई/अस्थाई/संविदा), राजपत्रित (हां/नही), श्रेणी, वेतन आयोग, विधानसभा क्षेत्र का नाम व विधानसभा क्षेत्र का नाम जहां वह वर्ममान में निवास करता है ।

जनपद का नाम अध्यापक की श्रेणी प्राथमिक शिक्षा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षा, इण्टरमीडिएट एव डिग्री काॅलेज व वोटर कार्ड नम्बर, विधानसभा क्षेत्र संख्या, मतदाता क्रमांक, अन्य, बैंक का नाम, शाखा का नाम, खाता संख्या आदि 12 फरवरी 2019 तक आनलाइन फीडिंग करने के निर्देश दिये गये। बैठक के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) द्वारा निर्देश दिये गये कि जो अधिकारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे उनका वेतन रोका दिया तथा स्पष्टीकरण जारी कर संतोषजनक आख्या उपलब्ध न कराने पर वेतन काट दिया जाये।
प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, पी0डी0 मनरेगा श्री मृणाल सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *