[object Promise]
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ के चुनाव में सपा समर्थित अध्यक्ष आभाष कृष्ण यादव की जीत पर सपा कार्यालय लोहिया भवन में महानगर कमेटी द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त साकेत अध्यक्ष आभाष का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मौजूद पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि साकेत अध्यक्ष आभास की जीत सिद्धान्तों की जीत है।
छात्र-छात्राओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रीतियों-नीतियों व सपा सरकार में किये गये कार्यों में विश्वास रखते हुए आभाष को विजयश्री का तिलक लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता, छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप, कन्या विद्याधन योजना आदि ऐतिहासिक कार्य हुए जिस पर साकेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उनके कार्यों को याद करते हुए आभाष को जिताया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राइन ने कहा कि सपा में ही छात्र-छात्रों का मान-सम्मान सुरक्षित है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा छात्र-छात्राओं के लिये कार्य किये हैं और सपा सरकार में समय-समय पर छात्रसंघ के चुनाव को कराया है। नवनियुक्त छात्रसंघ अध्यक्ष आभाष कृष्ण यादव ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि यह जीत मेरी नहीं है बल्कि पूरे समाजवादी पार्टी परिवार की जीत है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के सबसे बड़े महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की जो भी समस्यायें होंगी उसे पूरी मजबूती के साथ पूरा कराऊँगा।
उन्होंने जीत के लिये अपने गुरूजनों व शुभचिन्तकों का भी आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, पूर्व ब्लाक राम अचल यादव, जाकिर हुसैन पाशा, महानगर उपाध्यक्ष कमलेन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पार्षद रामभवन यादव, अर्जुन यादव सोमू, औरंगजेब खान व हरिशंकर यादव छोटू, सूरज यादव, महन्त आनन्द दास, राहुल यादव पिन्टू, टोनी सिंह, रक्षाराम यादव, शारिब हुसैन, माजिद खान, शमशेर यादव, मोहम्मद अपील बब्लू, शादमान खान, सौरभ सिंह यादव, मुन्नू यादव, शोएब खान, शाहबाज खान लकी, कामिल हसनैन, प्रतीक पाण्डेय, अजय विश्वकर्मा, फैजी फैजाबादी, रिक्की यादव, इन्द्रपाल यादव, संजीत सिंह, राजू वारसी, अभय यादव, अवधेश यादव, मुकेश जायसवाल, चन्द्रभान यादव, अंसार अहमद बब्बन, आयुष श्रीवास्तव, तालिब खान, इश्तियाक खान, रमेश यादव, जुनेद खान, शानू खान आदि ने किया।
Leave a Reply