साइकिल छोड़ नरेश अग्रवाल ने बेटे सहित थामा कमल

[object Promise]

नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश को बड़ा झटका लगा है. पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी है. नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

नरेश अग्रवाल ने अपने विधायक बेटे नितिन अग्रवाल समेत अन्य समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. रेल मंत्री पियूष गोयल ने उन्हें दिल्ली स्थित बीजेपी ऑफिस में पार्टी में ज्वाइन करवाया.

[object Promise]
politics-Akhilesh-Bicycle-Leaving-Naresh-Agarwal-Kamal-Incorporat-n 2

आपको बात दें कि नरेश अग्रवाल का राज्यसभा कार्यकाल 23 मार्च को खत्म हो रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा न भेजते हुए जया बच्चन को उम्मीदवार बनाया है.

इस मौके पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के काम से बहुत प्रभावित हूं. पीएम मोदी के काम से पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है.

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह और रामगोपाल यादव की जरुर इज्जत करता हूं, लेकिन जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने कभी कांग्रेस से तो कभी क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन किया, उससे सपा कमजोर हुई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *