सराहनीय कार्य के लिये किन्नर सोनम सम्मानित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु किन्नर सोनम चिश्ती महामंत्री अखिल भारतीय जन कल्याण संस्थान द्वारा सराहनीय कार्य किया गया, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी0 इन्दुमती ने किन्नर सोनम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किन्नर सोनम चिश्ती ने बताया कि उनकी रूचि सदैव जनहित के कार्यक्रमों के प्रति रही है।

जल सरंक्षण, पर्यावरण, कन्या भ्रूण हत्या की रोक-थाम के लिये घर-घर जाकर जन जागरूकता चलाने की भी जानकारी किन्नर सोनम ने दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *