खागा (फतेहपुर) सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सम्पन्न खागा सम्पूर्ण समाधान दिवस परिसर में कैम्प लगाकर 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधियां वितरण किया।
खागा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खागा आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सक स्टाप के सहयोग से निःशुल्क रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प के माध्यम से 110 मरीजों का परीक्षण कर औषधियां वितरण कर उपचार किया गया।
इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अरूण कुमार गुप्ता,चीफ फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार मिश्रा,नेहा गुप्ता,ईशा गुप्ता,विजय कुमार सिंह, कुमारी अर्चना देवी,शिव प्रसाद मौर्य सहित समस्त स्टाप उपस्थित रहे।
Leave a Reply