समाजिक बंदिशो से परेशान प्रेमी जोड़े ने मौत को लगाया गले

[object Promise]

आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश में एक प्रेमी जोड़े ने समाजिक बंदिशो से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। प्यार में कुर्बान होने की ये घटना आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र की है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

निजामपुर में बुधवार को दोनों मिले और साथ न जी पाने के कारण साथ मरने की सोच ली। दोनों ने रात को कोल्ड-ड्रिंक लिया और उसमें जहर मिलाकर पी लिया। पीने के कुछ देर बाद ही प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। घरवालों को जैसे ही सूचना मिली वह तत्काल वहां पहुंचे और प्रेमी को लेकर जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान प्रेमी की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी गणेश अग्रहरी की हार्डवेयर की दुकान प्रेमिका के घर के ही सामने है। दुकान के बगल ही दोनों ने रात को कोल्ड ड्रिंक खरीदा और उसमें जहर मिलाकर मौत को गले लगा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *