समाजसेवी सिराज अहमद की अनूठी पहल निरंतर गरीबों तक पहुंच रहे भोजन सामग्री…

[object Promise]

रिपोर्ट: सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। कोरोना के संक्रमण के कारण शासन ने प्रथम चरण में 21 दिन द्वितीय चरण में 19 दिन का लॉक डाउन किया ऐसे में लॉक गाउन के चलते गांव हो या शहर लगभग सभी स्थानों पर गरीब मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी की प्रबल समस्या उत्पन्न हुई लोग घर के बाहर नहीं जा सकते क्योंकि उन्हें अपने देश के नागरिकों को बचाना है।जिले का तमाम सामाजिक संगठन तथा समाजसेवियों के द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम से जिले के गांव में ऐसे गरीबों तक भोजन पहुंच रहा है जिन्हें वास्तव में जरूरत है जिनकी कमाई का जरिया मात्र मज़दूरी है यही भोजन के असली पात्र हैं।आज इस लॉक डाउन में जिले के लोले पुर प्यारी पट्टी निवासी समाजसेवी सिराज अहमद में कोरोना की भयावह स्थित से निपटने का जो कदम उठाया है वह वास्तव में काबिले तारीफ है जिले के इस समाजसेवी ने अपनी निधि के पैसों से भोजन का पैकेट तथा राशन की किट तैयार करवा कर आसपास के गांव कस्बा के वास्तविक गरीब परिवारों तक पहुंचा कर समाज सेवा करने में एक अनोखी पहल की है जो काबिले तारीफ है
समाजसेवी सिराज अहमद ने बताया कि प्रथम बार के लॉक डाउन मैं मैंने जिले के कई गांव का भ्रमण किया जहां देखा मैंने गरीब परिवार की जिंदगी सिर्फ कोटे की राशन पर ही टिकी है लॉक डाउन में तो गरीब मजदूरों की मजदूरी बंद हो गई है गरीबों के समक्ष ऐसी परेशानी के अलावा और क्या हो सकता है समाजसेवी सिराज अहमद का मन गरीबों की परेशानी देखकर एकदम व्यथित सा हो गया और घर आकर सबसे पहले धन की व्यवस्था की फिर अपने सहयोगियों से पैकिट तैयार करवाया और गांव गांव में जाकर वितरित करवाया
समाजसेवी सिराज अहमद की इस अनूठी पहल से गरीब परिवारों को भोजन मिलने लगा गरीब परिवार आज सिराज अहमद के दिए भोजन को खाकर उन्हें दुआ दे रहा है समाजसेवी सिराज अहमद ने उन गरीब परिवारों से अपील की जो वास्तव में पात्र हैं उन्होंने कहा कि अगर गरीबों को भोजन की परेशानी है तो लोग हम तक अपनी बात पहुंचाएं यही मकसद है हमारा की ज़रूरत मंद तक ये पैगाम पहुचे हर संभव भोजन की व्यवस्था करवाई जाएगी
समाजसेवी सिराज अहमद की इस तरह की पहल की सराहना समाज का हर तबका कर रहा है इससे अन्य हैसियत मंद लोगों को सीख लेनी चाहिए

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *