समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ते अपराध ,मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्याओं पर चिंता व्यक्त की

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ते अपराध ,मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्याओं पर चिंता व्यक्त की

पीलीभीत : आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तओं ने नकटादाना स्थित पार्टी कार्यालय पर आज प्रदेश में बढ़ते अपराध व मासूम बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म व हत्याओं पर गहरी चिंता जताई ।सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हो रही घटनाओं की कड़े शव्दों में निंदा करते हुए आलोचना की ।आज समाजवादी पार्टी कार्यालय सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा प्रदेश में पुनः भाजपा के सत्ताहीन होने के बाद प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गयी है ।अपराधों बेखौफ हो कर बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । अलीगढ़ और हमीरपुर,बरेली में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्याओं की ने विचलित कर दिया है। स्थिति इतनी खराब है कि  सरकार का एक मंत्री बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म पर कहता है कि ऐसा तो होता ही रहता है।

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ते अपराध ,मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्याओं पर चिंता व्यक्त की
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ते अपराध ,मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्याओं पर चिंता व्यक्त की

मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने लोकसभा की समीक्षा करते ह कार्यकर्ताओं से बिपक्ष की सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है उन्होंने कहा अभी से हम 2022 के चुनाव में डट जाएं और अपने  हरदिल अजीज नेता अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं ।बैठक को श्यामाचरण गंगवार,रूपराम कश्यप,असलम जावेद अंसारी,शहर अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी,छत्रपाल वर्मा,संतोष बाल्मीकि,बदरुल हसन,निरंजन गंगवार,राममूर्ति गंगवार,मेबाराम वर्मा,बलकार सिंह,कमलेश परिहार,रेहान रजा खान,बीड़ी प्रजापति,बाबूराम मौर्य,सुरेश कश्यप,अनिल कश्यप,महेश यादव,मुराद अली,सहित काफी पदाधिकारी मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *