रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।समाजवादी पार्टी के द्वारा अगस्त क्रांति दिवस 9 अगस्त जनपद स्तर पर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के सम्बंध में जिलाध्यक्ष छोटेलाल के अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे जुल्म अत्याचार के विरोध व प्रदेश में कानून व्यवस्था चारो ओर ध्वज है फर्जी एनकाउंटर एवम लोकतंत्र पर भीड़तंत्र भारी है।
महिलाओं के साथ छेड़खानी बच्चियों के साथ बलात्कार अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है हाई स्कूल इंटर की परीक्षा शुल्क 150 से 182 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी लाखो निर्धन छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।श्री यादव ने कहा कि 9 अगस्त को प्रदेश समाजवादी पार्टी के अहवाहन पर अमेठी जिला मुख्यालय पर हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ताओ को पहुच कर धरना प्रदर्शन को सफल बना कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का अहवाहन किया ।इस अवसर पर रसूल बक्स राईन जिलामहासचिव ,अरसद अहमद जिलाउपाध्यक्ष, श्रीमती मीना सिंह महिला सभाअध्यक्ष,अरुण यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनि, असरफ बेग,मो.अनीफ़,विजय यादव युवजन सभा,छात्रसभा के हर्ष यादव,सहित दर्जनों लोग बैठक में उपस्थित रहे।
Leave a Reply