समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली  में जनता की शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तर पर हुए मूल्याकंन में  अयोध्या पहुंचा नम्बर-1 पायदान पर

[object Promise]

रिपोर्ट अंकुर श्रीवास्तव
उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि सुप्रीमकोर्ट की मध्यस्था समिति के साथ-साथ लोकतंत्र के महापर्व मतदान कराने के व्यस्तता के साथ जनपद के सभी कार्यालयध्यक्ष व उनके स्टाफ ने आईजीआरएस पर प्राप्त हो रहे शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के फलस्वरूप जनपद अयोध्या प्रदेश के मूल्याकंन श्रेणी में नम्बर-1 पर पहुंचा। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी श्री झा ने समन्वित रूप से जनपद के आईजीआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए इस उपलब्धि को बनायें रखने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने सतत् माॅनीटरिंग व कड़ी मेहनत के लिए आईजीआरएस के पटल सहायक श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव की प्रशंसा करने से भी नहीं चूके। उन्होनें कहा कि श्री कौशल श्रीवास्तव प्रतिदिन 10 से 12 घण्टे अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर निस्तारण के लिये अनुरोध करते रहे तथा प्रतिदिन सायं 7.00 बजे मुझे प्रतिदिन की रिर्पोट भी देते रहे उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *