[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना ( कुशीनगर )
कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाने की समउर बाजार पुलिस चौकी के कर्मियों द्वारा वसूली की सारी हदें पार कर दी गयी है। अब लोग कस्बे के तरफ रुख करने में भी संकोच करने लगे है, सरेआम वसूली के खेल में ठेला, खोंचा सब्जी विक्रेता भी सकते में है । समउर बाजार कस्बा उत्तर प्रदेश बिहार बॉर्डर पर स्थित है जहाँ दर्जन भर गावो के लोग साग सब्जी के साथ अपनी आवश्यकता की वस्तुये खरीदने के लिए लोग आते है और किसान अपनी उपज सब्जी दाल चावल फल भी बेचते है।
इधर करीब तीन चार महीने से लोगो मे पुलिस का दहशत बना हुआ है क्योंकि हर चीज पर पुलिस का टेक्स चुकाना पड़ रहा है जो आना कानी करते है उन्हें पिटाई के साथ जलालत झेलनी पड़ रही है। वर्दी देख लोग सहम जा रहे है, क्योंकि कब किसके ऊपर लाठी बज जाय पुलिस की कोई ठिकाना नही है। पटहेरवा थाना में दलालों की चाँदी है हर मामले में पुलिस को पैसा की दरकार है । कस्बे सहित आस पास के लोगो के अनुसार अब तो कस्बे में जाने के पूर्व पैकेट में दो चार सौ रुपये जेब मे रखना लाजमी हो गया है, कब किसे पुलिस वाले चौकी में बैठा ले पैसा रहेगा तो तुरंत छूटने का भरोसा रह रहा है।
कस्बे में प्रत्येक रविवार व बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जहाँ दूर दूर के किसान अपनी उपज सब्जी,दाल, चावल ,फल बेचने आते है। अब पुलिस उनसे भी वसूली कर रही है नीचे से ऊपर तक खर्चा का हवाला पुलिस कर्मी बेधड़क बोल वसूली को अंजाम दे रहे है। होटल व चाय अंडा बेचने वालों से महीना तय हो रहा है ठेला लगाने वालों से साप्ताहिक हप्ता वसूला जा रहा है इट बालू सीमेंट अगर कोई घर बनाने के लिए ले जा रहा है तो उसे भी पुलिस टेक्स अदा करना पड़ रहा है । पुलिस के वसूली से कस्बे में लोगो के आने जाने में कमी देखी जा रही है, बिहार के नम्बर के दोपहिया चार पहिया बाहन वालो के साथ अपराधियो जैसा व्यवहार किया जा रहा है कोई भी सरीफ भी अब पुलिस से सेफ नही है। वही पटहेरवा थाने में दलालों के द्वारा बताये गए लोग उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं दिन भर दलाल थाने और चौकी पर डेरा जमाये रह रहे हैं।
पुलिस के प्रताड़ना से लोग आक्रोशित है और जल्द ही बड़ा आंदोलन करने का मन लोग बना रहे है।
Leave a Reply