सभासद एकता मंच ने कर्मचारियो को फूलों की वारिश से व अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया सम्मानित

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी। आज नगर पंचायत मुसाफिरखाना में समस्त कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों को सभासद एकता मंच की तरफ से सभासदों ने अंग वस्त्र देकर तथा नगर के युवाओं ने भी एवं व्यापारियों ने भी पुष्प वर्षा कर कर्मचारियों को हौसला बुलंद कर सम्मानित किया गया तथा नगर के युवाओं ने अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया बताते चलें कि देश में फैली कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के चलते जहां पूरा देश लॉक डाउन है वहीं दूसरी तरफ नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए सफाई कर्मियों ने 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली जो बधाई के पात्र हैं इसलिए सभासद एकता मंच का सहयोग लेकर कार्यक्रम के आयोजक उत्कर्ष गुप्ता ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया इस मौके पर सभासद हसन उल्ला , चंदन मोदनवाल , अभिषेक कसौधन केसरिया , राम कुमार उर्फ राजू संजीत कुमार , विवेक द्विवेदी विश्व प्रकाश जायसवाल l आयोजक – उत्कर्ष गुप्ता , नीरज खत्री अजय टंडन , आनंद माली सुशील मोदनवाल अंकित कसौधन , आदि युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *