ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
गौरीगंज /अमेठी: समाजवादी पार्टी जनपद अमेठी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक गौरीगजं स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव व् जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गयी ।बैठक का संचालन जिला महासचिव रसूल बक्स राईन ने किया ।
शनिवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियों की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव की अध्यक्षता में आहूत की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि प्रदेश व् केंद्र की भाजपा सरकार आज सभी मोर्चो पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
सरकार ज्वलन्त मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है ,जिससे कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा ।जनता के बीच जाकर उनके मंसूबो को बेनकाब करना होगा ।उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं भी सुरक्षित नही है ,जवान शहीद हो रहे है जो चिंता का विषय है ।राष्ट्र के हितों के साथ खिलवाड़ व् राजनीति नही होनी चाहिए ।सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज देश का नवजवान ,किसान ,बेरोजगार ,व्यापारी सब परेशान है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से गॉव गॉव घर घर जाकर सपा की नीतियों व् सपा सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाए ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह गौर ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा न्याय व् जनता के हितों की लड़ाई लड़ी है ।समाजवादी सरकार ने समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अनेक जनकल्याण कारी योजनाएं संचालित किया है।
Leave a Reply