सपा नेता और मां का सरेआम एलानियां कत्ल, 25 सेकेंड में दागी 8 गोलियां

[object Promise]

मेरठ के सोरखा गांव में एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई। बदमाशों ने दिनदहाड़े मां-बेटे को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने महिला पर 25 सेकेंड में 8 गोलियां दागी। इस डबल मर्डर का आरोप घर के ताऊ पर ही है कि उसने अपने भतीजे और भाभी की हत्या करवाई है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को निछत्तर कौर और उनका बेटा बलविंदर घर पर थे। बदमाश बाइक से आए और सबसे पहले बलविंदर को निशाना बनाया। हमलावरों ने बलविंदर के सीने में तीन से चार गोलियां उतार दी। इसके बाद घर के अंदर बलविंदर की मां निछत्तर कौर को हत्यारों ने निशाना बनाया और गोलियों से भून डाला। हमलावरों ने महिला पर 25 सेकेंड में 8 गोलियां दागी और वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए आरोपी खेतों से होकर फरार हो गए।

हमलावर अपनी बाइक घर के बाहर ही छोड़ कर भाग गए।बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2016 में ताऊ के बेटे शोभित ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या की थी। इसी मामले में शुक्रवार को बलविंदर और निछत्तर को गवाही देनी थी। ताऊ लगातार गवाही ना देने का दबाव बना रहा था और ऐलान किया था कि अगर दोनों गवाही देने जाएंगे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

Read More : इस वजह से मुश्किलों में फंसे करण जौहर, हो सकती है 5 साल की जेल

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *