सपा कार्यकर्ताओ ने मनायी सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्रदेव जयंती

सपा कार्यकर्ताओ ने मनायी सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्रदेव जयंती

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।गुरुवार को स्थानीय सपा जिला कार्यालय पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री रहे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व जाने माने समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर नमन किया गया ।इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात कर समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

सपा कार्यकर्ताओ ने मनायी सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्रदेव जयंतीगौरीगंज मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा के पूव जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में सरदार वल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेन्द्रदेव के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है ।राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण बनाये रखने के लिए लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का काम करें जिससे फासिस्टवादी ताकतों के साथ ही साम्प्रदायिक शक्तियों की रोका जा सके ।विचार गोष्ठी से पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने आचार्य नरेन्ददेव व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया ।कार्यक्रम में दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *