सतरंगे बल्बों से हुई जगमग रामनगरी अयोध्या

[object Promise]

अयोध्या । मर्यादा पुरुषोत्तम की नगरी आयोध्या दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सरयू के सभी घाट सातरंगों के बिजली बल्बों से जगमगा रहे हैं। इस घाटों पर पर्यटकों का जमवाड़ा लगा हुआ है। हनुमानगढ़ी, रामदास की छावनी, दशरथ महल, रामबल्लभ कुंज, बड़े भक्त हनुमान समेत चिह्न्ति सभी बड़े मंदिरों में हुई लाइटिंग व्यवस्था से जहां श्रीराम भक्त प्रसन्न हैं, वहीं पूरी अयोध्या भगवान श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक की तैयारी में जुटी है।

आयोजन को सफल बनाने में ढाई हजार बच्चे भगवान राम के जीवन पर आधारित चित्रकारी को अंतिम रूप दे रहे हैं, कोई भगवान राम को अपने तरीके से रूप दे रहा है तो कोई उनके शस्त्र धनुष और तीर बना रहा है। पहली बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी की है, जिसे प्रदर्शनी के तौर पर भी दीपोत्सव में दिखाया जाएगा।

दीपोत्सव को भगवान राम के रूपों को दिखाने के लिए हर कोशिश जारी है। किसी रथ पर दीपावली का स्लोगन है तो किसी पर भगवान राम रावण का संहार करते हुए दिख रहे हैं। कारीगर रथों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवियों ने निर्धारित अन्य 12 घाटों पर दीयों को सजाया है। उधर, साकेत महाविद्यालय में सजे 11 रथों पर भगवान श्रीराम से जुड़े 11 प्रसंगों को आधारित श्रीरामलीला कमेटियों की तैयारियां भी पूरी हैं। रथों पर हुई रोशनी की व्यवस्था लोगों का मन मोह रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *