रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर। द्वितीय विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन लम्भुआ बाजार में आल सेन्ट स्कूल एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के 300 बच्चों द्वारा थाना लम्भुआ से ब्लाक लम्भुआ तक सड़क सुरक्षा सप्ताह जन जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली को जितेन्द्र कुमार गौतम, तहसीलदार लम्भुआ, ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) अखिलेश कुमार द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष लम्भुआ द्वारा फीता काटकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर लम्भुआ ब्लाक परिसर में एक बृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को तहसीलदार जितेन्द्र कुमार गौतम, ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) अखिलेश द्विवेदी, ए0ई0 पी0डब्ल्यू0डी0, बी0डी0ओ0 लम्भुआ, ए0डी0ओ0 लम्भुआ द्वारा सम्बोधित किया गया। कार्याशाला में लम्भुआ के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वाहन स्वामी एवं वाहन चालकों सहित पत्रकार बन्धुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) द्वारा लोगों को पावर प्वाइंट एवं प्रोजेक्ट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को एम0 परिवहन एवं डिजीलाकर के प्रयोग के प्रति अवगत कराते हुए भी जागरूक किया गया।
Leave a Reply