सऊदी में बिना वेतन काम कर रहा है कुशीनगर का युवक,वतन वापसी के लिए सांसद से गुहार

पडरौना,कुशीनगर : रोजी रोटी की तलाश में दो वर्ष पूर्व सऊदी कमाने गया कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल निवासी युवक से वहां की एक कंपनी चार माह से बिना वेतन का काम करा रही है। युवक वतन आने की कोशिश की,लेकिन पासपोर्ट कपिल यानी मालिक के पास होने के कारण वह वतन नहीं आ पा रहा है। इसकी जानकारी होने पर युवक के परिजनों ने कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे से मिलकर युवक को वापस वतन लाने की गुहार लगाई है। इस पर सांसद ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर सऊदी में फंसे युवक को वतन लाने की सिफारिश की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी जयनाथ का पुत्र जीतेन्द्र तिवारी एक एजेंट के माध्यम से 22 फरवरी वर्ष 2017 को सऊदी के अबा खामिस मासियत तारीफ नामक कंपनी में काम करने गया। वहां दो साल बीतने पर उसका एग्रीमेंट बीजा समाप्त हो गया। लेकिन कंपनी के मालिक के पास बीजा जमा होने के चलते उसे पता नहीं चल सका। इसी बीच गिरने से उसका हाथ भी टूट गया। जीतेन्द्र का आरोप है कि उसका टूटा हुआ हाथ अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ था कि कंपनी का मालिक उससे जबरन काम करवाने लगा। काम करते चार महीने बीत गये, लेकिन कपिल खाना के अलावा अभी तक वेतन नहीं दिया। इससे परेशान जीतेन्द्र अपनी आप बीती परिजनों से साझा करते हुए उसे वतन वापस बुलाने की बात कही।
परिजन कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे से मिलकर पुत्र जीतेन्द्र के स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने विदेश मंत्री को पत्र भेजकर सऊदी में फंसे जीतेन्द्र को स्वदेश वापसी की अपील की है। इस पर विदेश मंत्रालय ने सारी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे स्वदेश वापस लाने का भरोसा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *