संगठन को धार देने के लिए आयोजित हुई कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक।

[object Promise]
रिपोर्टर:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)।।जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक बुधवार को स्थिति कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष हनुमन्त विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सपन्न हुई। बैठक में कमेटी के सदस्यों का आपस में परिचय कराने के उपरांत सभी पदाधिकारियों को अनुमोदित सूची की छाया प्रति तथा मनोनयन पत्र का वितरण किया गया तथा संगठन की मजबूती की अपील की गई।जिले में भ्रमण कर पिछड़े वर्गो की स्थिति का आक्कलन करने का प्रस्ताव किया

गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव गोविंद लाल ओझा ने संगठन में अधिक से अधिक पिछड़े वर्गो को जोड़ने पर बल दिया, उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं में पिछड़े वर्गो की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। वही संजय गुप्ता ने पिछड़े वर्ग को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने को कहा और राहुल गांधी को आने वाले समय मे भारी मतों से जीत दर्ज कराने की अपील की,श्री गुप्ता ने कहा कि अबकी राहुल गांधी सांसद नही देश के प्रधानमंत्री होंगे

जिसे दुनिया की कोई ताकत रोक नही सकती ।हनुमन्त विश्वकर्मा ने कहा कि पिछड़ों के वोट बैंक के सहारे चलने वाली योगी एवं मोदी की सरकार पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा कर रही है।वही लखनलाल वर्मा ने राहुल गांधी को भारी मतों से जिताने की अपील की और संगठन पर विस्तार से चर्चा की।वही भाजपा पार्टी छोड़ कांग्रेस में आये राजेश साहू को अतिथियो ने कांग्रेस पार्टी में माला पहनाकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लखनलाल वर्मा,शिवशंकर साहू,मोहित गुप्ता,सर्वेश सिंह,पवन तिवारी,विकास यादव,फिरोज खान,राजू ओझा,रामभवन यादव,जय बहादुर यादव,यशवंत कुमार,रवि,आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *