श्री मुलायम सिंह यादव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

[object Promise]

रिपोर्टर रिहान अली

फिरोजाबाद-समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद द्वारा जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त जिला स्तरीय तृतीय श्री मुलायम सिंह यादव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला जावेद अकेडमी और शिकोहाबाद क्लब के बीच खेला गया। जिसमें शिकोहाबाद क्लब की टीम ने फाइनल जीत मैच अपने नाम कर लिया। जावेद एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 75 रन बनाये। जबाव में खेलने उतरी शिकोहाबाद क्लब की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच का मैन आॅफ द मैच मोनू को सांसद अक्षय यादव एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने दिया ।

टूर्नामेंट के बेस्ट बाॅलर वकास अहमद, बेस्ट बल्लेबाज जीशान खान रहे। मैन आॅफ द टूर्नामेंट जीशान खान को दिया गया। बताया गया कि फिरोजाबाद के इतिहास में सबसे सफल टूर्नामेंट जिसमें 50 टीमों ने भाग लिया व 550-600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। साथ ही दस साल से 60 साल तक के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेले ।

टूर्नामेंट में सांसद अक्षय यादव द्वारा पूर्व क्रिकेटर चाहत भाई, वकार आफताब, कन्हैयालाल टंडन, पुष्पेंद्र यादव, शैलेंद्र पालीवाल, अश्वनी चैबे, सुधीर सिंह, अनिल लहरी को सम्मानित किया गया ।

टूर्नामेंट के दौरान सुमन देवी सविता, डा. असीम यादव, डा. दिलीप यादव, डा. संजय यादव, डा. विजय आर्या, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, नीरज यादव, खालिद नसीर, इहसाम अली बाबर, निशान्त गर्ग, केबी यादव, कमलेश यादव, आशू यादव, बन्टू कठेरिया, राकेश प्रजापति, गुलाब सिंह प्रधान, राममोहन यादव, प्रवीन यादव, हसन इशाक रिजवी, सिंहराज यादव, रामप्रताप गुर्जर, दीपू यादव, राजू यादव, विनय वाल्मीकि आदि संग काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *