रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना(अमेठी) : क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझेरिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 9 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है. कथा आरंभ होने के पूर्व शुक्रवार को कलश यात्रा निकाला गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल हुई.
यात्रा के दौरान सुरक्षा व सुविधा के मद्देनजर गांव के दर्जनों युवा व बुजुर्ग कलश यात्रा में शामिल शिरकत करते दिखें.।कलश यात्रा का शुभारंभ गांव स्थापित मंदिर प्रांगण से किया गया. जहां से बाजा-गाजा के साथ कलश यात्रा में लोगों ने धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों का कल्याण हो, जय श्री कृष्ण, जय श्री राधे, जय श्री राम आदि जैसे नारा लगाते हुए निजामुद्दीनपुर के गोमती घाट पहुँचे
जहाँ से महिलाएं जल भरकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर शोभायात्रा पहुंची।कार्यक्रम की देखरेख लालजी चौरसिया ने की।इस मौके पर राम किशुन चौरसिया,मोहित गुप्ता,लवकुश चौरसिया, दिनेश,मुकेश चौरसिया,अशोक,संजय ,चंद्र प्रकाश, रमाशंकर आदि रहे।
Leave a Reply