श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना।।क्षेत्र के पूरे प्रेमशाह में राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे पर स्थापित श्री कृष्ण मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें दही हांडी,जन्मोत्सव,भजन कीर्तन मण्डली आदि का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

रविवार को देर शाम परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। इसके आयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता आशीष यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाने से पहले क्षेत्र के लोगों का अमन चैन व खुशहाली के लिए दूध से भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक भी करवाया गया और यह कार्यक्रम करीब दस वर्षों कार्यक्रम होता चला आ रहा है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर प्रदीप सिंघल,शिव प्रसाद यादव,आशीष यादव, मनीष यादव,विकास यादव,हर्ष यादव,सुनील कुमार,दिनेश मौर्या, राहुल गुप्ता,रामभवन यादव,महेश कुमार,देवेन्द्र,अवनीश सहित अन्य का योगदान रहा। भंडारे में हजारों की संख्या में भक्त भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *