कौशांबी – सिराथू ब्लाक के ग्राम पंचायत गम्भीरा पूरब मे ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा शौचालयो के निर्माण मे काफी अनियमितता देखने को मिल रही है जिसमे काफी धन का दोहन प्रधान द्वारा किया जा रहा है।प्रधान द्वारा शौचालयो मे पटश्याम ईटो का प्रयोग किया जा रहा है तथा मसाले मे बालू ज्यादा तथा सीमेंट का नाम मात्र प्रयोग किया जा रहा है और बालू घटिया किस्म की लगाई जा रही है जिससे शौचालयो की गुणवत्ता असंतोष जनक है तथा बिना नीव डाले निर्माण शुरू करने पर लाभार्थी ने बनवाने से मना कर दिया है।
गम्भीरा पूरब मे शौचालय को सही तरीके बनवाये न जाने के कारण लाभार्थी महेश प्रसाद द्वारा मना कर दिया गया है उनका कहना है कि सही तरीके से बनाईये जिससे इसका इस्तेमाल हो सके इस तरह बनाने पर तो यह एक बारिश मे ही गिर जाये गी लेकिन प्रधान द्वारा इस पर कोई ध्यान नही दिया गया जिससे कार्य बन्द हो गया।आप को बता दे कि शौचालयो मे पूरी धन राशि नही लगायी जा रही है जिससे उनकी स्थिति सही नही है और लाभार्थिओ द्वारा उनका इस्तेमाल भी नही किया जा रहा है।
इससे सरकार की इस योजना का कोई मतलब ही नही सिद्ध होता है और सरकारी धन का नुकसान भी हो रहा है जिससे सरकार का यह पैसा व्यर्थ ही जा रहा है।और साथ ही साथ सरकार का स्वच्छ भारत मिशन पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रहा है।और इस पर कोई कर्मचारी या आला अधिकारी ध्यान नही दे रहे है और शिकायत जाने पर उल्टा शिकायतकर्ता से ही नाराज हो जाते है और कहते है कि तुम्हारे पास और कोई काम नही है बस इतना ही काम है और शिकायत कचरे मे प्रधान के विपक्षी दल लिख कर शिकायत रद्द कर दी जाती है ।
Leave a Reply