मीनू बरकाती ने मण्डल आयुक्त अधिकारी बरेली को लेटर भेजकर किशबर जहां स्कूल के आरोपियों पर कार्यवाई की मांग की पूरनपुर के शेरपुर कलां मे नबाब शमशुल हसन खां की मां के नाम से चल रहा सहायता प्राप्त किश्बर जहां स्कूल भ्रष्टाचारियों के बली चढ़ गया जिसमे प्रधानाचार्य एंव प्रबन्धक की मिली भगत से स्कूल मे कई लाखों का घोटाला हुआ था।
जिसकी जांच पुर्व जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से कराई तो जांच मे लगभग दस लाख का घोटाला उजागर हुआ।
जांच की रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत को आदेश दिया गया था प्रधानाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये। वीएसए ने प्रबन्धक द्रारा आरोपी रिटायर प्रधानाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिये चार नोटिस भी भेजे लेकिन प्रबन्धक ने नोटिसों पर ध्यान नही दिया। प्रबन्धक भी इस घोटाले मे भागीदार है।
आज लगभग दस माह बाद भी बीएसए ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही न करके उन्हे संरक्षण दिया जहां रहा है। आरोपियों को बचाने के लिये बीएसए तरह तरह के हथकड़े आजमा रहे है। यहां तक समाज सेवी मीनू बरकाती तक को डराया धमकाया जा रहा है उलटा समाजसेवी को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायतो की झुटी आख्या दी जा रही है।इधर शिकायत कर्ता मीनू बरकाती ने बताया बीएसए को फोन करके कार्यवाही के बारे मे पुछते है तब बो कहते है एडी बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली को लेटर भेज दिया है वह इस पर कार्रवाई करेंगे।पांच महीने से एक ही जबाब दिया जा रहा है।
आखिर कार्यवाही न करने का क्या कारण है मतलब साफ पता चल रहा है वीएसएस भी कही न कही आरोपियों से मिले हुये है जिसके कारण अभी तक प्रधानाचार्य एंव प्रबन्धक पर कानूनी कार्यवाही नही हो रही है। कि श्रीमान मण्डल आयुक्त अधिकारी जी से निवेदन है कि रिटायर प्रधानाचार्य एंव प्रबन्धक पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश करें l
Leave a Reply