[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुसाफिरखाना।।नगर पंचायत मुसाफिरखाना में चपरासी के पद कार्यरत रहे शिवशंकर के सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्लास्टिक प्रतिबन्ध के रूप में मनाए जाने के लिए प्लास्टिक प्रतिबंध पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक राकेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत चैयरमैन बृजेश गुप्ता,अधिशाषी अधिकारी रेणुका एस कुमार ने शिवशंकर को भावुक होकर विदाई दी।
और सभी ने उनके किये गए कार्यो की सराहना की।इस मौके पर सभासद हसन उल्ला,वीरेंद्र कुमार,करुणेश ,चैयरमैन प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता,राजकुमार, राहुल कुमार,चंद्रशेखर शुक्ल,मंगली प्रसाद आदि कर्मचारी व नगर वासी मौजूद रहे।
Leave a Reply