[object Promise]
रिपोर्ट सैय्यद मकसुदुल हसन
अमेठी। अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0 दूबे के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.01.19 को ज्ञान चन्द्र शुक्ला थानाध्यक्ष शिवरतनगंज मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन अहरवा भवानी से इन्हौना की तरफ जा रहे थे कि अचानक नहर की तरफ तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस वालों को देखकर भागने लगे ।
शक होने पर दौडाकर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 20:15 रात्रि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति भागने में सफल रहे । पूछने पर पकडे हुए व्यक्ति ने अपना नाम गोविन्द कुमार बताया । तलाशी से 220 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद हुआ । भागे हुए व्यक्तियों के नाम पूछने पर एक का नाम परवेज तथा दुसरे का उसामा बताया ।
Leave a Reply