शिकायत के बावजूद पीड़ित को नहीं मिला न्याय

[object Promise]

खागा (फतेहपुर) किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट निवासी उमा देवी पत्नी इन्द्र प्रकाश ने सांस,नन्द व देवरानी के ख़िलाफ़ थाना प्रभारी किशनपुर को शिकायती पत्र दिया । और निजात पाने की गुहार लगाई। खागा तहसील क्षेत्र के थाना किशनपुर एस ओ को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि पति के परदेश चले जाने के बाद सास मुनिया देवी पति राम स्वरूप, नन्द संगीता पुत्री राम स्वरूप व देवरानी सुनीता पत्नी ओम प्रकाश यह तीनों लोग मारते पीटते व प्रताड़ित करते हैं।

इन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से यह भी बताया कि दशहरा के दिन भी इन लोगों ने मारा पीटा और गाली गलौज किया।जिसकी शिकायत सम्बन्धित थाना प्रभारी किशनपुर को दिया। लेकिन इसके बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही न होने के कारण वह हौसले बुलंद हैं। और ताना दे दे कर प्रताड़ित करते हैं। तथा आज 20/11/2018 को ससुर के साजिसन में इन तीनों लोगों ने घर में ताला लगाकर खेत में काम करने चली गई।

जिस पर मना करने पर तीनों लोग कमर पकड़ कर लिपट गई और मारने पीटने व गाली गुपतार करने लगी। जिससे पीड़ित इन सभी से तन्ग हो गई है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को खाना बनाने व रहने के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *