शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी : जिलाधिकारी

[object Promise]
Reporter sayyed maksudool hasan

अमेठी । जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नहीं होने से फरियादियों को जहां परेशानी का सामना करना पडता है। वहीं शासन की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडता है। इस लिए शिकायतों का समय से निस्तारण करें।

शिकायतों के लंबित रहने पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने आज मुसाफिरखाना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण का आदेश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुसाफिरखाना में कुल 136 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें 12 को मौके पर ही निस्तारित हो गई तथा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 07 टीमें भेजी गईं। इसी क्रम में तहसील अमेठी में कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 10 टीमें भेजी गईं। तहसील गौरीगंज में कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 03 टीमें भेजी गईं। तहसील तिलोई में कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 04 टीमें भेजी गईं।

जिलाधिकारी ने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों के लम्बित रहने से सामान्य जन पीडित होता है जो शासन की मंशा के विपरीत है ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के समस्त प्रकरणों अब समन्वित शिकायत निस्तारण योजना के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे मानीटरिंग की जा रही है। शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता करने वाले अब सीधे कार्यवाही की जद में होंगे। पूर्व में मिली शिकायतें जो लम्बित है उनकी नियमित माॅनीटरिंग कर अति शीघ्र निस्तारित करवाना सुनिश्चित करंे।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री एवं अन्य संदर्भित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय में पूरा कर निस्तारित प्रकरणों का विवरण आॅनलाइन कराने को कहा।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आरएम श्रीवास्तव., जिला विकास अधिकारी वंशीधर सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी करन सिंह गौतम, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना देवीदयाल वर्मा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *