प्रयागराज : शाहगंज थाना क्षेत्र इलेक्ट्रानिक गली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, संपत्ति के विवाद में भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है, वह फरार बताया जा रहा है। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने वारदात स्थल से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद किया है ।मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र इलेक्ट्रानिक गली में नितिन चौरसिया रहता था। बताते हैं कि उसका अपने छोटे भाई दिलीप से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
शनिवार की दोपहर दोनों में उसी को लेकर फिर विवाद होने लगा। आरोप लगाया जा रहा है कि दिलीप ने तैश में आकर नितिन पर फायर कर दिया। इससे वह रक्त रंजित होकर गिर गया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों की मदद से उसे गंभीर हाल में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उधर सूचना पाकर शाहगंज थाने की पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। घर में खून पड़ा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद कर मामले की जांच कर रही है।
Leave a Reply