शादी में अड़चन आने की वजह से युवती ने की आत्महत्या पुलिस को बिना सूचना दिए कर रहे थे अंतिम संस्कार

[object Promise]

रिपोर्टर – रामजी साहू

फतेहपुर/हथगांव : कोतवाली क्षेत्र के काशी के पुरवा मजरे मऊपारा गांव की रहने वाली बबुल (23) ने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । बताते है की बबुल की शादी की बात चल रही थी जिसमे पैसे की कमी होने की वजह से अड़चन हो रही थी जिसके चलते युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर किया प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के पिता की मृत्यु हो गयी थी जिसके बाद उसकी माँ व बड़ा भाई मनोज कुमार अपनी बहन के साथ रहता था वही घर में अपनी छोटी बहन बबुल की शादी की बात चल रही थी ।

बिना सूचना के कर रहे थे परिजन अंतिम संस्कार परिजनों ने आनन फानन चिता में आग लगा दिया था बिना पुलिस को सूचना दिए खेत में कर रहे थे अंतिम संस्कार जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही चिता को बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *