बरेली । जिंदगी भर साथ रहने का सपना लेकर नवविवाहिता अपनी ससुराल आई थी, लेकिन ससुराल में उसको ऐसा धोखा मिला है जिसने उसकी हंसती खेलती जिंदगी को नरक बना दिया है। ससुराल में पति ने उसे ऐसा जख्म दिया है कि जिसने सुना वो हैरत में पड़ गया।
पति बनाता है अश्लील वीडियो क्लिप
नवविवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति शादी वाले दिन से ही उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने मारपीट कर तलाक की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया है। पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Read More : घर के आटे में चुपचाप डाल दे ये चीजे, पैसो की होगी ऐसी बारिश
दो माह पहले हुई थी शादी
प्रेमनगर के गुलाबनगर की रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी शादी दो माह पहले बारादरी थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी की पहली रात से उसका पति उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना रहा था। इसकी शिकायत जब उसने अपने सास ससुर से की तो उन्होंने इज्जत की दुहाई देते हुए बहू को मुंह बंद रखने को कहा।
Read More : बिटकॉन में अमिताभ बच्चन ने डेढ़ करोड़ लगाकर कमाएं 110 करो
पति ने पीटकर घर से निकाला
सास-सुसर ने पीड़िता से कहा कि वे उसके पति को समझा देंगे, लेकिन जब यह बात पर उसके पति को पता चली तो वो नाराज हो गया। नवविवाहिता के साथ मारपीट कर उसे तलाक की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। महिला के तीन तोले सोने के जेवर भी अपने पास रख लिए। पीड़ित ने बुधवार को अपने पति की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है।
पति को जेल भेजने की मांग
अपने पति की शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने पति की करतूत से तंग आकर उसे जेल भेजने की मांग की है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Read More : न्यूड होने के बाद करिश्मा तन्ना ने अपनी हॉट तस्वीरों से मचाया तहलका
Leave a Reply