उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना, कुशीनगर : जिले में शांतिपूर्ण माहौल में ईदगाह मस्जिदों में ईद की नमाज। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकवाद दिया। ईद की नमाज के मद्देनजर पडरौना शहर के एक गांव पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गयी थी। जिले के आला अफसरों ने मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई दिए।
सुबह स्नान करने के बाद नया कुर्ता-पायजामा व सिर पर नयी टोपी लगाकर सुबह मस्जिद और ईदगाह की तरफ नमाज अदा करने के लिए निकल पड़े। पडरौना नगर के नौका टोली स्थित ईदगाह में लगभग पचास हजार लोग नमाज अदा किए। मौलाना ने सुबह 8.15 बजे ईद की नमाज अदा कराया।
ईदगाह में नमाज के वक्त डीएम अनिल कुमार सिंह,एसपी अशोक कुमार पांडे एवं अपर पुलिस अधीक्षक हरि गोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे। जिले के आला अफसरों ने सभी को ईद की बधाई दी है। जिले के 499 स्थानों पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गयी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण माहौल में ईद मना।
Leave a Reply