शहर से लेकर गांव तक लहराया तिरंगा, कुशीनगर में गूंजा वंदेमातरम

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर: 72 वां स्वतंत्रता दिवस बुधवार को पडरौना नगर समेत जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट, नगर समेत जनपद भर में तिरंगा, लहराया तो सभी ने तिरंगे की शान में सलामी ली। जन-मण मन की गूंज रही। सांस्कृतिक आयोजनों की धूम हर तरफ मची तो शहीदों को नमन कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया गया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे अमर शहीदों की याद किए। सुबह प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। जगह-जगह हुए आयोजनों में प्रतिभाएं सम्मानित हुई।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी ली। यहां मौजूद कलेक्ट्रेट कर्मियों ने समूह में जन गण मन हुआ। डीएम ने राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया। डीएम व एडीएम ने सुभाष चंद्र बोस एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिसर में पौधरोपण किया। इस क्रम में पुलिस लाइन में अनिल कुमार पांडे, विकास भवन में सीडीओ  ने ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया।
इसी क्रम में जलकल भवन परिसर में चेयरमैन पडरौना बिनय जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ओपी मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर बीएसए , डीपीआरओ कार्यालय पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने ध्वजारोहण किया।
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंधक एनपी कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना  में विद्यालय के प्रबंधक नथुनी प्रसाद कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया । बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। डिजनी लैंड प्ले वे स्कूल में संरक्षक एसपी मल्ल ने ध्वजारोहण किया। वीणा  अतिथि के रूप में प्रभावती मिश्र ने ध्वजारोहण किया। जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण किया। पूर्वांचल व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *