‘शर्मनाक खेल’ उजागर : मां संबंध बनाती, साथी वीडियो, फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का खेल!

[object Promise]

मेरठ नेशनल खिलाड़ी के साथ घर में हो रहा ‘शर्मनाक खेल’ उजागर होने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों के निर्देश पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने शुक्रवार सुबह खिलाड़ी के घर की घेराबंदी कर उसे सकुशल बरामद कर लिया। खिलाड़ी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी मां व भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खुद को एक संगठन का पदाधिकारी बताने वाला चौथा आरोपित अभी फरार है।

बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली शहर की एक छात्रा ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी है। उसका आरोप है कि उसकी मां अपने एक परिचित व्यक्ति के साथ देह व्यापार में लिप्त है। लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाई जाती है। फिर उस वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जाता हैं। मां उसे भी देह व्यापार के दलदल में धकेलना चाहती है। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

खिलाड़ी ने आरोप लगाया  की शिकार को फंसाने से पहले कहानी की पटकथा तैयार की जाती है। अलग-अलग तरह की बातें कर प्रेमजाल में फंसाया जाता है। कमरे में एक पर्दा लगा है,जिसमें छेद है। शर्मनाक खेल शुरू होते ही परदे के छेद से

वीडियोग्राफी शुरू हो जाती है। उसी वीडियो को घर दिखाने या वायरल करने की धमकी देकर वसूली का खेल खेला जाता है। शिकार हुए लोगों में एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। खिलाड़ी ने बताया कि वीडियो बनाकर स्वास्थ्यकर्मी से चार लाख रुपये ऐंठे गए। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाया गया।

पीड़िता का कहना है कि 12 सितंबर-2018 को उसके भाई ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने गुरुवार को यथार्थ के सारथी एनजीओ से मदद मांगी।

थाने में एनजीओ व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के हंगामे के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपित व खिलाड़ी की मां के सहयोगी शहजाद सैफी निवासी शाहपीर गेट को भी गिरफ्तार कर लिया। खुद को तांत्रिक बताकर खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने वाले चौथे आरोपित ललित शर्मा की तलाश की जा रही है।

खिलाड़ी की मां,भाई समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश,छेड़छाड़,मारपीट,धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने की जांच की जा रही है। गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी भी जांच होगी।
–  डॉ. अखिलेश नारायण सिंह,एसपी सिटी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *