शर्मनाक : कुशीनगर में पुलिस चौकी में मंदबुद्धि बच्‍ची के साथ रेप

[object Promise]

कुशीनगर : जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर चौकी पर तैनात एक सिपाही पर मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने चौकी में तोड़फोड़ करते हुए पडरौना-मंसाछापर मार्ग घंटों जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किया।

घटना के एक घंटे बाद पहुंचे एसओ व सीओ को घेर कर ग्रामीण आरोपी पुलिस कर्मी को बुलाने पर अड़े रहे। देर शाम पहुंचे एएसपी ने पीड़ित से तहरीर लेकर कार्रवाई तथा उसे जेल भेजने का आश्वासन दिया जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। हंगामे के दौरान उत्तेजित लोगों ने पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़ दिया।

देवरिया जनपद निवासी एक व्यक्ति काफी दिनों से अपने परिवार के साथ जटहा बाजार थाना क्षेत्र में रहता है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उसकी मंद बुद्धि की लड़की चौकी पर पानी भरने गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच चौकी पर तैनात एक सिपाही लड़की को जबरन अपने कमरे में खींच ले गया। बंद कमरे में सिपाही ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने घर पहुंच आप बीती परिजनों से बताई। यह खबर क्षेत्र में आग तरह फैल गई। लोग जब तक चौकी पर पहुंचे तब तक आरोपी पुलिस कर्मी मौके की नजाकत देख फरार हो गया।

इसके बाद आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौकी में तोड़फोड़ करते हुए पडरौना-मंसाछापर मार्ग को जाम कर विरोध प्रर्दशन करने लगे। सूचना पाकर पहुंची डायल 100 को लोंगो के आक्रोश देख बैरंग वापस होना पड़ा। एक घंटे बाद स्थिति नाजुक देख मुकामी पुलिस फोर्स के अलावा कोतवाली, रामकोला, नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस बुला ली गई। देर शाम को एएसपी हरगोविंद तथा तहसीलदार भी पहुंच गए।

एएसपी ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी लोग आरोपी पुलिस को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे और एक थाने के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान कुछ उत्तेजित लोगों ने पुलिस चौकी में आग लगाने की भी कोशिश की। एएसपी व सीओ ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एएसपी हरगोविंद ने कहा जांच कर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *