बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में खबर के मुताबिक, कोतवाली देहात के रेवली गांव के रहने वाले आज्ञाराम शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। नशे को लेकर विवाद होने के बाद उसने पहले अपनी पत्नी राधिका की जमकर पिटाई की और फिर पत्नी की नाक को दांत से काटकर अलग कर डाला। खून से लथपथ पत्नी राधिका को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नाक को बुरी तरह से चबाया गया है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। महिला का पति फरार है ।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. आरपी सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि महिला की नाक को बुरी तरह से चबाया गया है और स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है। खून से तरबतर नाक कटी अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका पति आज्ञाराम शराबी है। पिटाई करने के बाद उसने उसकी नाक चबा ली। पत्नी की नाक काटने के बाद आरोपी पति फरार चल रहा है।
Leave a Reply