रिपोर्टर रिहान अली
*प्रभु को अर्पित किया जाएगा तीन किलो का चांदी का चेहरा और मुकुट*
*पचास हजार तक श्रदालु आने की संभावना*
*जिला प्रशासन से उचित प्राथमिक व्यवस्था और इंतजामात की अपील*
फिरोजाबाद-शनिधाम देवस्थान विकास ट्रस्ट द्वारा शनि अमावस के उपलक्ष्य में पांच जनवरी 2019 को ग्राम दौलतपुर, जलेसर रोड स्थित शनिधाम मंदिर पर फूल बंगला एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है ।
उक्त जानकारी वार्ता के दौरान देते हुये मोहित दत्त बंसल, पंकज दत्त बंसल, ईशान दत्त ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दिन सर्वप्रथम प्रातः दस बजे प्रभु जी की पालकी यात्रा ग्राम दौलतपुर से शुरू होकर ककरऊ कोठी होकर मंदिर पर आकर समाप्त होगी। इसी दिन प्रभु का तीन किलो चांदी का चेहरा एवं मुकुट का निर्माण कराया गया है जो कि उस दिन प्रभु को अर्पित किया जायेगा ।
कार्यक्रमों की श्रंखला के बारे में आगे बताया कि मथुरा से आए फूल वालों द्वारा फूल बंगला सजाया जायेगा। माता रानी जागरण पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। जिसमें दिल्ली, हाथरस, मथुरा से कलाकार आकर अपनी प्रस्तुति देंगे। लगभग पचास हजार धर्मप्रेमी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने की संभावना है ।
इस प्रेसवार्ता के माध्यम से प्रशासन से अपील की कि उचित प्रशासनिक व्यवस्था का इंतजाम किया जाये, जिससे किसी भी प्रकार की असामाजिकता न फैले। हमारी ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठायें ।
वार्ता के दौरान आयोजकों में मोहित दत्त बंसल, पंकज दत्त बंसल, ईशान दत्त के साथ कौशल मित्तल, पुलकित जैन, विशाल गुप्ता, नाथूराम बघेल, सियाराम, मुलायम सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे ।
Leave a Reply