शटर तोड़ कर चोरों ने हजारो के मॉल पर किया हाथ साफ।

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना : अमेठी – कोतवाली क्षेत्र के गांव कादीपुर में गॉव के बाहर स्थित दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों का माल उठा ले गए ।सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो हालात देख कर दुकानदार दंग रह गया ।सूचना पर पहुंची कोतवाली मुसाफिरखाना पुलिस ने स्थल का निरीक्षण करते हुए कई संदिग्धों को थाने ले कर आई ।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गांव कादीपुर गॉव के बाहर गॉव के ही राम नायक यादव शिवम दूध डेयरी कादीपुर के नाम से दूध ,खोया ,पनीर व् अन्य वस्तुओं की दुकान करते है।

प्रतिदिन की तरह राम नायक देर शाम को दुकान बंद कर घर चले गए ।सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर को टूटा देख कर अंदर गए तो अंदर रखे 15000 रु की कोल्ड ड्रिंक ,18000 रु की कीमत का खोया ,25000 रु की पनीर,20 किग्रा देशी घी,गैस सिलेंडर, चूल्हा,52000रु व् किराना का सामान 35000 रु चोर उठा ले गए ।कोतवाली पुलिस को सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया ।पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए पास के बाग़ में डेरा डाले घुमन्तुओं को पूछतांछ के लिए थाने ले गई ।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की संज्ञान में है ,पुलिस की टीम गठित कर चोरों की तलाश की जा रही है।घटना का खुलाशा शीघ्र ही होगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *