वीआईपी सीट पर होने हैं चुनाव, भाजपा नेता ने कर दिया ऐसा कांड, बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें

[object Promise]

मुजफ्फरनगर। फूलपुर और गोरखपुर चुनाव से भाजपा अभी उबरी भी नहीं थी कि पार्टी के नेता ने ऐसा काम कर दिया, जिससे सनसनी मच गई है। दरअसल, पुलिस ने मुजफ्फरनगर से एक भाजपा को नेता को गिरफ्तार किया है, जिसपर काफी संगीन आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता सेक्स रैकेट चला रहा था।

फिलहाल, कोर्ट में पेश करने के बाद भाजपा नेता को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जल्द ही पड़ोस में कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा नेता का यह कारनाम पार्टी के लिए काफी दुखदायी साबित हो सकता है। चुकि, फूलपुर और गोरखपुर सीट पर हाल ही में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में इस कारनामे से पार्टी की एक बार फिर छवि खराब हो सकती है। साथ ही इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में पुलिस ने 7 मार्च को एक मकान में छापेमारी कर कोचिंग की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस मकान से पुलिस ने एक युवती व दो युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि भाजपा नेता जितेंद्र चैधरी ने पुलिस पर दबाव बनाकर सेक्स रैकेट में पकड़ी गई युवती को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक बात नहीं सुनी और युवती समेत तीनों लोगों को जेल भेज दिया था।

तभी से जितेंद्र चैधरी ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उसने सोशल मीडिया पर एसएसपी और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर पोस्ट डाली थीं। इतना ही इन पोस्घ्ट में उसने कई भाजपा नेताओं को भी निशाने पर लिया था। वहीं, जब पुलिस ने मामले की गंभीरता से छानबीन की तो इसमें भाजपा नेता जितेंद्र चैधरी की भी संलिप्ता पाई गई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने बताया कि आरोपी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, इससे इतर पूरे शहर में पार्टी लोगो के साथ उसके होर्डिंग और पोस्ट लगे हुए। बहरहाल, सच्चाई जो भी हो लेकिन पार्टी के नेता का इस तरह का काम आने वाले चुनाव में भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

Read More : भारत-नेपाल सीमा पर घूंघट की आड़ में महिलाये कर रही है तस्करी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *