रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना/अमेठी। नगर पंचायत मुसाफिरखाना जनपद अमेठी में विश्व शौचालय दिवस के मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत वार्ड नं0 03 तहसील एरिया में नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया तथा नगर पंचायत मुसाफिरखाना स्थित विद्यालयों में स्वच्छता पर निबन्ध, चित्रकला एवं प्लास्टिक व अन्य चीजों का पुनः चक्क्रीकरण करके नयी वस्तु का निर्माण हेतु प्रतियोगिता का आयोजन भारत पब्लिक स्कूल, सरस्वती षिषु मन्दिर, आलोक खत्री सरस्वती विद्या मन्दिर, ए0एच0 इण्टर कालेज, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय मुसाफिरखाना, राजकीय बालिका विद्यालय, आदि विद्यालयों में करवाया गया है। जिसमें बृजेष कुमार गुप्ता अध्यक्ष व रेणुका यादव अधिषाषी अधिकारी नगर पंचायत मुसाफिरखाना ने विद्यालयों में जाकर छात्र/छात्राओं द्वारा स्वच्छता पर निबन्ध, चित्रकला का निरीक्षण किया और छात्र/छात्राओं को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित किया गया तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की जानकारी दी।

उक्त कार्यक्रम नगर पंचायत के जिला स्वच्छता समन्वयक प्रतिभा पाल, त्रिभुवन प्रसाद, सफाई नायक राम नरेष, कम्प्यूटर आपरेटर राहुल कुमार, राजकुमार आदि कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Leave a Reply