विशेष मतदाता अभियान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

[object Promise]
अमेठी । जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट शकुंतला गौतम ने आज विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जायस स्थिति मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में बूथ संख्या 308, 309, 310, 311, 313 तथा  313 का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि सभी बूथों पर फार्म 6 के 241 फार्म 7 के 65 तथा फार्म 8 के 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिलाधिकारी ने 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं को  मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जेंडर रेशियो बराबर रखने के लिए महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाए।
उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग मतदाता पेंशन पा रहे हो उनका नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों का नाम दो या दो से अधिक बार हो उनका नाम मतदाता सूची में एक ही बार दर्ज किया जाए।  इस दौरान जिलाधिकारी ने डी- डुप्लीकेट  फार्म के बारे में ना बता पाने पर लेखपाल  हरिबक्स सिंह  को प्रतिकूल प्रविष्टि  के साथ ही बूथ संख्या 308 के बीएलओ विजय कुमारी को आवेदन फार्म ना भरने के लिए कठोर चेतावनी दिया। उन्होंने कहा कि जो मतदाता आ रहे हैं उनका नाम तथा मोबाइल नंबर सहित फार्म 6 भरवाया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ईश्वर चंद, तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह, थाना प्रभारी जायस रविंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *